बरही: पदमा पुलिस ने किराना दुकान की आड़ में बीयर बेचते 2 युवकों को रंगे हाथ दबोचा, 75 बोतल बरामद
पदमा ओ०पी० क्षेत्र के ग्राम कुटिपीसी में किराना दुकान की आड़ में अवैध रूप से विदेशी शराब बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छापामारी में दो किराना दुकानों से बीयर बेचते दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास से कुल 75 बोतल बीयर बरामद की