धार: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म: गंधवानी की युवती की शिकायत पर जावद जनपद के सीईओ पर मामला दर्ज
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म।गंधवानी की युवती की शिकायत पर जावद जनपद के सीईओ पर केस दर्ज।धार जिले के गंधवानी क्षेत्र की एक युवती ने जावद जनपद के सीईओ आकाश धार्वे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर गंधवानी थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है।