धार: सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही पर जिला प्रशासन ने उठाए सख्त कदम
सरदारपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही और गैरहाजिरी पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरदारपुर द्वारा अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह अव्यवस्थित थीं।