महरौनी: महरौनी स्थित FCI गेहूं केंद्र पर हजारों कुंतल गेहूं के घोटाले के मामले में SDM ने केंद्र प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण
महरौनी स्थित गल्ला मंडी में संचालित एफसीआई के सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों के हजारों कुंतल गेहूं के हुए घोटाले के मामले में एसडीएम महरौनी रजनीश वाजपेई ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। केंद्र पर गेहूं कम पाए जाने की स्थिति में उन्होंने केंद्र प्रभारी से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।