कानपुर: दिल्ली विस्फोट में शामिल डॉक्टर शाहीन के तलाकशुदा पति का बयान आया सामने, ऊंची ख्वाहिशों के चलते किए थे रास्ते अलग
दिल्ली विस्फोट मामले से जुड़ी जीएसवीएम की पूर्व प्रवक्ता डॉ. शाहीन सईद (के तलाकशुदा पति डॉ. हयात जफर ने बुधवार 12 बजे बताया कि डॉ. शाहीन की विदेश में बसने की ऊंची ख्वाहिशें उनके तलाक का कारण बनीं। वह एक दिन उन्हें छोड़कर चली गई और तलाक के बाद उनका कोई संपर्क नहीं रहा। 2013 में सारे डॉक्यूमेंट के साथ वह यहां से चली गई थी और किसी को नहीं पता कि वह कहां है।