कानपुर: गणेश शंकर विद्यार्थी पहुंची एनआईए और एटीएस की टीम, दिल्ली बम विस्फोट में शामिल शाहीन के कनेक्शन को लेकर जुटाए इनपुट
मंगलवार बुधवार रात 2बजे NIA और ATS की टीम कानपुर पहुंच गई। मेडिकल कॉलेज में शाहीन के कनेक्शन को लेकर पड़ताल की। डॉ. शाहीन चमनगंज में जहां रहती थी, वहां से भी एजेंसियों ने इनपुट जुटाए हैं। शाहीन आतंकियों के फरीदाबाद मॉड्यूल का सबसे अहम नाम है। सूत्रों के मुताबिक, शाहीन ने कबूला है कि वह अपने साथी आतंकी डॉक्टरों के साथ मिलकर देशभर में हमलों की साजिश रच रही थी।