जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव मनाया गया
बावड़ी की सफाई कर दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ
===========================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा के मार्गदर्शन में जिले के विकासखंड हर्रई के ग्राम बरुल में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम बरुल स्थित बावड़ी की साफ-सफाई की गई। इसके बाद बावड़ी का पूजन-अर्चन कर उपस्थित ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर श्रीमती सुखवती बाई, श्रीमती तमसो बाई, श्रीमती रामवती बाई, श्री धर्मराज यादव, परामर्शदाता श्री दीपक मिश्रा, नवांकुर संस्था स्वामी सलैया से श्री दशमानसा वाडिवा, नवांकुर संस्था ग्राम बरुल से श्री शिवकुमार उईके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।