शिवपुरी नगर: फतेहपुर: कमरा खाली करने की शर्त पर खूनी संघर्ष, सास-देवर ने मिलकर बहू को पीटा, घायल महिला पहुंची थाने
माधव नगर निवासी प्रियंका लखेरा (32) पत्नी गोपाल लखेरा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति तीन भाई हैं और सभी एक ही मकान में साथ रहते हैं। प्रियंका के पति घर की छत पर निर्माण कार्य कराना चाहते हैं। इसी बात को लेकर बीती रात करीब 10:00 बजे जब उनके पति दुकान से घर लौटे, तो सास शारदा लखेरा और देवर हरी लखेरा ने विवाद शुरू कर दिया।