पोहरी: पोहरी जनपद सभागार में पीएम जनमन और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
Pohri, Shivpuri | May 18, 2026 पीएम जनमन (जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 18 मई से 25 मई तक आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे सोमवार दोपहर 2 बजे पोहरी जनपद सभागार मे कार्यक्रम का आयोजन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामकली आदिवासी,मण्डल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी,जनपद उपाध्यक्ष मुन्नालाल रावत,सीईओ ऑफिसर सिंह व अन्य मौजूद रहे।