धौलपुर: कलेक्ट्रेट में पार्षदों ने कलेक्टर से की आयुक्त की शिकायत, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
शहर में मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों की आवाज उठाते हुए नगर परिषद के पार्षदों ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की। कलेक्टर को अलग-अलग शिकायत पत्र देकर पार्षदों ने नगर परिषद आयुक्त पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। पार्षदों ने नगर परिषद आयुक्त पर पद विरुद्ध काम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।