धौलपुर: शास्त्री नगर में गैस की पाइप लाईन डालते वक्त टूटी पानी की पाइप लाइन, पीने के पानी के लिए तरसे लोग
15 दिन पूर्व कंपनी द्वारा शहर में डाली गई गैस की पाइप लाइन के दौरान पानी की पाइप लाइन टूट गई। जिससे क्षेत्र में लोग पानी के लिए परेशान तो हो रहे है साथ ही जलभराव की भी समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगो के अनुसार कई बार समस्या को लेकर जलदाय विभाग को भी शिकायत की गई है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हो पाया है। जिसके चलते स्थानीय लोगो में रोष व्याप्त है