धौलपुर: ओडेला रोड पर दिनदहाड़े सूने मकान से नकदी सहित लाखों के गहने चोरी
धौलपुर। धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में ओंडेला रोड पर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोर मकान के मैन गेट से घर के अंदर घुसे। जहां से खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरों ने घर में रखे 22 हजार 570 रुपए और लाखों रुपए के सोने चांदी के गहने चोरी कर लिए।