धौलपुर: शहर के निजी स्कूलों में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रामायण बोध परीक्षा का किया आयोजन
विश्व हिंदू परिषद प्रांत जयपुर की ओर से भगवान राम के आदर्शो को जन जन तक पहुँचाने एव सनातन धर्म के ग्रन्थों के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए रामायण बोध परीक्षा का आयोजन किया गया परीक्षा कार्यक्रम में कक्षा 7वीं और कक्षा 8वीं के विधार्थियो के द्वारा भाग लिया गया। परीक्षा कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के मौजूद रहे।