धौलपुर: नगर परिषद सभागार में शक्ति वंदन सखी पुरस्कार एवं संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान सरकार द्वारा संचालित राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद धौलपुर द्वारा मंगलवार को नगर परिषद सभागार में शक्ति वंदन सखी पुरस्कार एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करने व लखपति दीदी कार्यक्रम के तहत आय बढ़ाने पर चर्चा की गई।