उज्जैन कोर्ट परिसर के बाहर सोमवार को चाकूबाजी की घटना से हंगामा मच गया। कुछ लोगों ने महिला वकील पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ और नाक पर चोटें आईं। घटना के बाद वकील ने माधव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना दोपहर 2 बजे बाद कोर्ट परिसर के बाहर हुई।