सोमवार 12:00 के लगभग पुलिस ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात करीब 1 बजे शिवधाम कॉलोनी में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी कैमरे में दिखे हैं। कॉलोनी में रहने वाले दो लोगों ने बाइक चोरी के शिकायती आवेदन थाने में दिए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।