राजमहल: राजमहल-उधवा फोरलेन मुख्य सड़क पर हाइवा व टोटो में भीषण टक्कर, दो की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल
मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे राजमहल-उधवा फोरलेन मुख्य पथ स्थित जामनगर बंगाली पाड़ा के पास तेज रफ्तार हाइवा व टोटो में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल राजमहल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।