गोला: एसडीओ ने किया गोला अंचल कार्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों को जल्द निपटाने का दिया निर्देश
Gola, Ramgarh | Sep 12, 2025 रामगढ जिले के गोला अंचल कार्यालय का निरीक्षण शुक्रवार को एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने जमीन से जुड़े मामलों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अंचल अधिकारी सीताराम महतो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।