पामगढ़: 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता से पूछताछ जारी, पामगढ़ के भिलौनी गांव में पुलिस ने शुरू की जांच
जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई है. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और बच्चे के पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है, क्योंकि पिता ने नहर में गिरने की बात बताया है. पिता के बयान में विरोधाभास है, इसलिए यह मामला संदिग्ध हो गया है. PM रिपोर्ट से बच्चे की मौत के कारण का खुलासा होगा।