Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

अशोक नगर-शहर में आवारा दौड़ रहे सरिये से भरे ट्रैक्टर की वजह से लेक सिटी के आगे हुआ हादसा SP Ashoknagar - M.P. #highligh

MORE NEWS

उचित मूल्य दुकान संचालकों ने उठाई समस्याएं
कमीशन, वेतन और कम तौल की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन 🧾
#ashoknagar #NewsUpdate #local #fbpost #fb

उचित मूल्य दुकान संचालकों ने उठाई समस्याएं कमीशन, वेतन और कम तौल की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन 🧾 #ashoknagar #NewsUpdate #local #fbpost #fb

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 14, 2026

क्या इंसाफ अब सिर्फ़ कागज़ों में रह गया है...?📃
एक किसान... बेबस न्याय की चौखट पर खड़ा है। उसका आरोप है कि 13 जुलाई को उस पर और उसकी पत्नी पर दबंगों ने हमला किया गया, गहने लूट लिए गए, जातिसूचक गालियां दी गईं और जमीन छोड़कर गांव से चले जाने की धमकियां दी गईं। पीड़ित का यह भी आरोप है कि सात जुलाई को भी उससे मारपीट की गई थी जिसकी शिकायतों पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे ही डराया-धमकाया। यदि ये आरोप सही हैं, तो यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि उस भरोसे पर गहरी चोट है जो हर नागरिक कानून और न्याय व्यवस्था से रखता है। आखिर एक घायल और बेबस इंसान को अपनी ही पीड़ा साबित करने के लिए बार-बार आवेदन क्यों देने पड़ते हैं? दुर्भाग्य यह है कि ऐसे आरोपों वाले मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं, जहां पीड़ितों का कहना होता है कि उनकी शिकायतों पर समय पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई। जब ऐसा होता है, तो सवाल केवल एक थाने या एक मामले का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का खड़ा होता है, जिस पर आम आदमी अपना सबसे बड़ा भरोसा रखता है। जब व्यवस्था मौन हो जाती है, तब अपराधियों के हौसले बोलने लगते हैं।जब पीड़ित ही असुरक्षित महसूस करने लगे, तब कानून का डर नहीं, बल्कि न्याय पर से भरोसा टूटने लगता है। पुलिस का काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति का नहीं, कानून का पक्ष लेना है। वर्दी की असली गरिमा तब है, जब सबसे कमजोर और बेबस व्यक्ति भी यह विश्वास कर सके कि उसकी आवाज़ सुनी जाएगी और अपराधी, चाहे कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कानून के सामने खड़ा होगा। इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि न्याय में देरी सिर्फ एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होती, बल्कि पूरे समाज के विश्वास की हार होती है।
#Ashoknagar #Justice #MPPolice #VoiceOfVictims #GroundReport

क्या इंसाफ अब सिर्फ़ कागज़ों में रह गया है...?📃 एक किसान... बेबस न्याय की चौखट पर खड़ा है। उसका आरोप है कि 13 जुलाई को उस पर और उसकी पत्नी पर दबंगों ने हमला किया गया, गहने लूट लिए गए, जातिसूचक गालियां दी गईं और जमीन छोड़कर गांव से चले जाने की धमकियां दी गईं। पीड़ित का यह भी आरोप है कि सात जुलाई को भी उससे मारपीट की गई थी जिसकी शिकायतों पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे ही डराया-धमकाया। यदि ये आरोप सही हैं, तो यह केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि उस भरोसे पर गहरी चोट है जो हर नागरिक कानून और न्याय व्यवस्था से रखता है। आखिर एक घायल और बेबस इंसान को अपनी ही पीड़ा साबित करने के लिए बार-बार आवेदन क्यों देने पड़ते हैं? दुर्भाग्य यह है कि ऐसे आरोपों वाले मामले समय-समय पर सामने आते रहते हैं, जहां पीड़ितों का कहना होता है कि उनकी शिकायतों पर समय पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई। जब ऐसा होता है, तो सवाल केवल एक थाने या एक मामले का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का खड़ा होता है, जिस पर आम आदमी अपना सबसे बड़ा भरोसा रखता है। जब व्यवस्था मौन हो जाती है, तब अपराधियों के हौसले बोलने लगते हैं।जब पीड़ित ही असुरक्षित महसूस करने लगे, तब कानून का डर नहीं, बल्कि न्याय पर से भरोसा टूटने लगता है। पुलिस का काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति का नहीं, कानून का पक्ष लेना है। वर्दी की असली गरिमा तब है, जब सबसे कमजोर और बेबस व्यक्ति भी यह विश्वास कर सके कि उसकी आवाज़ सुनी जाएगी और अपराधी, चाहे कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कानून के सामने खड़ा होगा। इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। यदि लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि न्याय में देरी सिर्फ एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होती, बल्कि पूरे समाज के विश्वास की हार होती है। #Ashoknagar #Justice #MPPolice #VoiceOfVictims #GroundReport

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 14, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 324 आवेदकों की सुनीं समस्याएं
 अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
--
जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 324 आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों  का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए।
लोक शांति भंग करने पर शस्‍त्र लायसेंस निलंबित किये जाने के दिए निर्देश
--
जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदन पर कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने संज्ञान लेते हुए जितेन्‍द्र लोधी निवासी मुंगावली द्वारा लायसेंसी बंदूक का झगडे के दौरान इस्‍तेमाल करने पर एसडीएम मुंगावली को शस्‍त्र लायसेंस निलंबित किये जाने संबंधी आवश्‍यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उल्‍लेखनीय है कि जितेन्‍द्र लोधी द्वारा आपसी झगडे के दौरान लायसेंसी बंदूक के इस्‍तेमाल से लोक शांति व्‍यवस्‍था भंग की गई। जिसके तहत उक्‍त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया।
जमीन पर कब्‍जा मामलों पर हो सख्‍त कार्यवाही
--
जनसुनवाई के दौरान शासकीय जमीन पर कब्‍जा किये जाने संबंधी आवेदनों के निराकरण हेतु कलेक्‍टर द्वारा सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि विवादित जमीन पर कब्‍जा संबं‍धी मामलों में नियमानुसार कार्यवाही कर कब्‍जाधारियों के विरूद्ध नोटिस जारी कर सिविल जेल की कार्यवाही की जाए।

फर्जी फाइनेंस कंपनियों पर करें कार्यवाही
-
जनसुनवाई में ईसागढ़ क्षेत्र में फर्जी फाइनेंस कंपनियों के संचालन संबंधी शिकायतों के संबंध में कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रान्‍तर्गत फर्जी फाइनेंस कंपनियों के विरूद्ध आवश्‍यक नियमानुसार कार्यवाही की जाए। जिससे क्षेत्र के लोग झूठे झांसे में आने से बच सके।

जनसुनवाई में ग्राम झागर निवासी राजकुमार सिंह द्वारा भूमि का नामांकन कराए जाने, ग्राम हिनोतिया फूट निवासी जगराम यादव द्वारा रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने, ग्राम बामोरी लाल निवासी मीरा अहिरवार द्वारा रास्ता दिलाए जाने, वार्ड क्रमांक 14 मुंगावली निवासी मुबारक खान द्वारा आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने, सोनी कॉलोनी मुंगावली निवासी राजेंद्र सिंह द्वारा नामांतरण कराए जाने, ग्राम राजपुर निवासी बाबूलाल साहू द्वारा विक्रय पत्र के संबंध में, शाढोरा निवासी यासीन हैदर द्वारा रास्ता दिलाए जाने, शंकर कॉलोनी अशोक नगर निवासी हरिकिशन लोधी द्वारा बिजली बिल काम कराए जाने, करमई चंदेरी निवासी बुंदेल यादव द्वारा रास्ता दिलाए जाने, चंदेरी निवासी मुन्नी बाई द्वारा भूमि का पट्टा दिलाए जाने,छैबलाई निवासी सम्‍पत बाई कुशवाह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाए जाने सहित अन्‍य समस्‍याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व,तहसीलदार,जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया।
#JanSunwai 
#ashoknagar

जनसुनवाई में कलेक्टर ने 324 आवेदकों की सुनीं समस्याएं अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश -- जिला मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 324 आवेदकों ने आवेदन दिए। कलेक्टर श्री मालवीय ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन और प्रशासन के प्रति नागरिकों के विश्वास का माध्यम है, इसलिए प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाए। लोक शांति भंग करने पर शस्‍त्र लायसेंस निलंबित किये जाने के दिए निर्देश -- जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदन पर कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ने संज्ञान लेते हुए जितेन्‍द्र लोधी निवासी मुंगावली द्वारा लायसेंसी बंदूक का झगडे के दौरान इस्‍तेमाल करने पर एसडीएम मुंगावली को शस्‍त्र लायसेंस निलंबित किये जाने संबंधी आवश्‍यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। उल्‍लेखनीय है कि जितेन्‍द्र लोधी द्वारा आपसी झगडे के दौरान लायसेंसी बंदूक के इस्‍तेमाल से लोक शांति व्‍यवस्‍था भंग की गई। जिसके तहत उक्‍त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया। जमीन पर कब्‍जा मामलों पर हो सख्‍त कार्यवाही -- जनसुनवाई के दौरान शासकीय जमीन पर कब्‍जा किये जाने संबंधी आवेदनों के निराकरण हेतु कलेक्‍टर द्वारा सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि विवादित जमीन पर कब्‍जा संबं‍धी मामलों में नियमानुसार कार्यवाही कर कब्‍जाधारियों के विरूद्ध नोटिस जारी कर सिविल जेल की कार्यवाही की जाए। फर्जी फाइनेंस कंपनियों पर करें कार्यवाही - जनसुनवाई में ईसागढ़ क्षेत्र में फर्जी फाइनेंस कंपनियों के संचालन संबंधी शिकायतों के संबंध में कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रान्‍तर्गत फर्जी फाइनेंस कंपनियों के विरूद्ध आवश्‍यक नियमानुसार कार्यवाही की जाए। जिससे क्षेत्र के लोग झूठे झांसे में आने से बच सके। जनसुनवाई में ग्राम झागर निवासी राजकुमार सिंह द्वारा भूमि का नामांकन कराए जाने, ग्राम हिनोतिया फूट निवासी जगराम यादव द्वारा रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने, ग्राम बामोरी लाल निवासी मीरा अहिरवार द्वारा रास्ता दिलाए जाने, वार्ड क्रमांक 14 मुंगावली निवासी मुबारक खान द्वारा आर्थिक सहायता राशि दिलाए जाने, सोनी कॉलोनी मुंगावली निवासी राजेंद्र सिंह द्वारा नामांतरण कराए जाने, ग्राम राजपुर निवासी बाबूलाल साहू द्वारा विक्रय पत्र के संबंध में, शाढोरा निवासी यासीन हैदर द्वारा रास्ता दिलाए जाने, शंकर कॉलोनी अशोक नगर निवासी हरिकिशन लोधी द्वारा बिजली बिल काम कराए जाने, करमई चंदेरी निवासी बुंदेल यादव द्वारा रास्ता दिलाए जाने, चंदेरी निवासी मुन्नी बाई द्वारा भूमि का पट्टा दिलाए जाने,छैबलाई निवासी सम्‍पत बाई कुशवाह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाए जाने सहित अन्‍य समस्‍याओं संबंधी आवेदन प्राप्त हुए है।जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रेषित करते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री आर.बी.सिण्‍डोस्‍कर,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व,तहसीलदार,जनपद पंचायत सीईओ एवं सीएमओ ने गूगल मीट से जुडकर भाग लिया। #JanSunwai #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के समक्ष 7 जुलाई 2026 मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में आवेदक संग्राम सिंह अहिरवार निवासी ग्राम बिरदाई पुरा द्वारा बेटी खुशबू अहिरवार का कक्षा 9वीं में शासकीय उत्कृष्ट छात्रावास मुंगावली में प्रवेश दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रस्तुत आवेदन के आधार पर कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारी को छात्रावास में प्रवेश दिलाए जाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय अधिकारी द्वारा छात्रा को छात्रावास में प्रवेश दिलाया गया। छात्रा के पिता द्वारा छात्रावास में प्रवेश मिलने पर आज 14 जुलाई को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जनसुनवाई में पहुंचकर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
#JanSunwai 
#AshokNagar

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के समक्ष 7 जुलाई 2026 मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में आवेदक संग्राम सिंह अहिरवार निवासी ग्राम बिरदाई पुरा द्वारा बेटी खुशबू अहिरवार का कक्षा 9वीं में शासकीय उत्कृष्ट छात्रावास मुंगावली में प्रवेश दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। प्रस्तुत आवेदन के आधार पर कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारी को छात्रावास में प्रवेश दिलाए जाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर विभागीय अधिकारी द्वारा छात्रा को छात्रावास में प्रवेश दिलाया गया। छात्रा के पिता द्वारा छात्रावास में प्रवेश मिलने पर आज 14 जुलाई को जिला स्तरीय जनसुनवाई में जनसुनवाई में पहुंचकर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। #JanSunwai #AshokNagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर पिपरई में यादव महासभा का विरोध 🧾
#piprai #fb #NewsUpdate #CM #fbviral

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर पिपरई में यादव महासभा का विरोध 🧾 #piprai #fb #NewsUpdate #CM #fbviral

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 13, 2026

अशोक नगर-शहर में आवारा दौड़ रहे सरिये से भरे ट्रैक्टर की वजह से लेक सिटी के आगे हुआ हादसा SP Ashoknagar - M.P. #highligh - Ashoknagar News