बबेरू: बबेरू में विशेष सचिव अरुण प्रकाश ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, आशा संगिनियों ने सात सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
Baberu, Banda | Oct 6, 2026 चयनित आकांक्षी ब्लॉक बबेरू के सिमौनी व हरदौली गांव में विशेष सचिव राजस्व विभाग अरुण प्रकाश ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सिमौनी पीएचसी में दस्तावेज व व्यवस्थाएं देखीं और ब्लॉक परिसर में सेवा संकल्प अभियान शिविर का अवलोकन कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। धरने पर बैठीं आशा संगिनियों ने अरुण प्रकाश व अपर चिकित्साधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन।