मेडिकल कॉलेज छात्रा से मारपीट का वीडियो वायरल, 24 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं
शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की छात्रा के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वीडियो में छात्रा के साथ मारपीट और चोटी पकड़कर पीटने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज न होने पर लोगों और सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब घटना का वीडियो सामने है,तो कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है। प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देती है, ऐसे में इस मामले में तत्काल कानूनी कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। अब सभी की नजर पुलिस प्रशासन पर है कि वह जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कब सख्त कार्रवाई करता है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच जारी है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज दोबारा खंगाले जा रहे हैं।