हसनपुर: हसनपुर में विकास कार्यों को लेकर फूटा गुस्सा, नगर पालिका के ईओ और अध्यक्ष का पुतला फूंका गया
हसनपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। वार्ड नंबर 21 के जाहिद बंजारा और वार्ड नंबर 20 के मुस्तकीम ने एक साथ नगर पालिका परिषद हसनपुर के अधिशासी अधिकारी (ईओ) और पालिका अध्यक्ष पर विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाया। विरोध स्वरूप दोनों ने समर्थकों के साथ ईओ और पालिका अध्यक्ष का पुतला फूंका।