आत्मा जमुई के द्वारा बकरीपालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर चकाई की महिलाएं सफलता का नया अध्याय लिख रही हैं। पहले जो महिलाएं पहले घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, वे आज प्रशिक्षण से मिले ज्ञान का उपयोग कर स्वावलंबी बन रही है। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ हो रही है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई अलख भी जग रही है।
इन महिलाओं की आत्मनिर्भरता की यह कहानी हर नारी को यह विश्वास दिलाती है कि जब हौसले बुलंद हों और सही मार्गदर्शन मिले, तो हर चुनौती अवसर में बदल जाती है। चकाई की इन जीवंत मिसालों से प्रेरणा लेकर जिले की सभी महिलाएं अपने सपनों को नया पंख दें, आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं और एक सशक्त, स्वावलंबी तथा उज्ज्वल समाज के निर्माण के साथ –साथ समृद्ध जमुई के निर्माण में अपना योगदान दें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
16 views | Jamui, Bihar | Sep 1, 2026