Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

(चुनाव 2027) विधानसभा पिरान कलियर 2017 मजबूती से लड़े थे, 27 मे पक्का जीत रहे है - जय भगवान सैनी... #ukbharat #roorkee #haridwar #uttrakhand #BJPGovernment #Congress #chunav #kaliyarsharif

Hardwar, Haridwar | Jun 10, 2026

MORE NEWS

#haridwar : जिमखाना क्रिकेट अकादमी के दिव्यांशु शर्मा बने ‘बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट’
हरिद्वार, जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार स्थित जिमखाना क्रिकेट अकादमी के उदीयमान खिलाड़ी दिव्यांशु शर्मा ने प्रथम अंडर-14 स्वर्गीय अंजुला गोयल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मैच में 23 विकेट लेकर “बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट” का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया। उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए उन्हें आयोजकों द्वारा ट्रॉफी एवं स्पोर्ट्स शूज़ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दिव्यांशु शर्मा ने अपने कोच श्री अमोल बर्थवाल के कुशल मार्गदर्शन में पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से जिमखाना क्रिकेट अकादमी एवं हरिद्वार क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

टूर्नामेंट से हरिद्वार लौटने पर जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में संस्थान के अध्यक्ष श्री पदम प्रकाश शर्मा ने दिव्यांशु शर्मा को संस्थान की ओर से मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कोच श्री अमोल बर्थवाल को भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

संस्थान के सचिव श्री सुखबीर सिंह ने कहा कि युवा खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां न केवल संस्थान बल्कि पूरे हरिद्वार जनपद का गौरव बढ़ाने का कार्य करती हैं।विभोर चौधरी, निदेशक, कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT हरिद्वार, ने भी दिव्यांशु शर्मा एवं उनके कोच श्री अमोल बर्थवाल को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं साधुवाद प्रेषित किया। 
इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिव्यांशु शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी हरिद्वार का नाम रोशन करेंगे।

— 
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार
जिमखाना क्रिकेट अकादमी, हरिद्वार

#haridwar : जिमखाना क्रिकेट अकादमी के दिव्यांशु शर्मा बने ‘बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट’ हरिद्वार, जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार स्थित जिमखाना क्रिकेट अकादमी के उदीयमान खिलाड़ी दिव्यांशु शर्मा ने प्रथम अंडर-14 स्वर्गीय अंजुला गोयल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मैच में 23 विकेट लेकर “बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट” का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया। उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए उन्हें आयोजकों द्वारा ट्रॉफी एवं स्पोर्ट्स शूज़ प्रदान कर सम्मानित किया गया। दिव्यांशु शर्मा ने अपने कोच श्री अमोल बर्थवाल के कुशल मार्गदर्शन में पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से जिमखाना क्रिकेट अकादमी एवं हरिद्वार क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। टूर्नामेंट से हरिद्वार लौटने पर जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में संस्थान के अध्यक्ष श्री पदम प्रकाश शर्मा ने दिव्यांशु शर्मा को संस्थान की ओर से मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कोच श्री अमोल बर्थवाल को भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। संस्थान के सचिव श्री सुखबीर सिंह ने कहा कि युवा खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां न केवल संस्थान बल्कि पूरे हरिद्वार जनपद का गौरव बढ़ाने का कार्य करती हैं।विभोर चौधरी, निदेशक, कंप्यूटर साक्षरता केंद्र @ NIMT हरिद्वार, ने भी दिव्यांशु शर्मा एवं उनके कोच श्री अमोल बर्थवाल को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं एवं साधुवाद प्रेषित किया। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिव्यांशु शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी हरिद्वार का नाम रोशन करेंगे। — जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, हरिद्वार जिमखाना क्रिकेट अकादमी, हरिद्वार

Hardwar, Haridwar | Jun 10, 2026