ग्वालियर गिर्द: टमटम में 'हाथ की सफाई': ग्वालियर में महिला के पर्स से 60 हजार के गहने पार
ग्वालियर में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने चोरी का एक मामला दर्ज किया है, जिसमें 16 अप्रैल की शाम करीब 4:30 बजे एक महिला के साथ वारदात हुई। गोले का मंदिर से पुरानी छावनी के बीच टमटम में सफर के दौरान अज्ञात चोर ने महिला के पर्स से करीब 60 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।