दमयंती नगर: अवैध शराब पकड़ने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला, कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली में धरना
दमोह के किल्लाई नाका सिंधी कैंप के पास अवैध शराब पकड़ने पहुंचे भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे छह कार्यकर्ताओं की घेराबंदी के दौरान आरोपी गोलू और छोटू ने साथियों को बुलाकर करीब 10 लोगों के साथ हमला किया। कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओ ने कोतवाली परिसर में ही पहुंचकर धरना दे दिया।