कानपुर: बजरिया थाना क्षेत्र में युवक ने 3.20 मिनट का वीडियो बनाकर लगाई फांसी
बजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3.20 मिनट का वीडियो बनाकर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया की मृतक विशाल पर बहुत ज्यादा कर्ज हो गया था जिससे वह काफी परेशान था। थाना प्रभारी ने सोमवार 5:00बताया कि, विशाल नाम के युवक ने फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।