कानपुर: मछरिया में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
मछरिया निवासी 19 वर्षीय आयान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई आदिल ने रविवार रात 8बजे बताया की आयान पेंटर था।घर पर अकेला था और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका है। थाना प्रभारी ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।