पटना ग्रामीण: समाहरणालय के सभागार में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर की समीक्षा बैठक
पटना समाहरणालय के सभागार में शनिवार को पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य और राजस्व समेत 25 से अधिक विभागों की विभिन्न योजनाओं में जिले में प्रगति की समीक्षात्मक बैठक की। जिसमें संबंधित कई पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस बात की जानकारी शनिवार रात करीब 8:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है।