विदिशा नगर: रविवार दोपहर कल्लू के ढाबे के पास बने SST पांईट पर लापरवाही के चलते ADM ने पूरी टीम को दिया शोकाज,कई पांईट जांचे
रविवार दोपहर को एडीएम अनिल डामोर द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए एसएसटी पॉइंट का निरीक्षण किया गया। सांची मार्ग पर कल्लू के ढाबे के पास बनाए गए एसएसटी पॉइंट पर लापरवाही के चलते पूरी टीम को शो कॉज नोटिस दिया गया। वही व्यय प्रेषक द्वारा भी विभिन्न एसएसटी पॉइंट का निरीक्षण किया गया।