विदिशा नगर: रविवार को बागरोद के पास बाईक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,एक की मौके पर मौत,दूसरे की जिलाअस्पताल मे मौत,तीसरा गंभीर
रविवार को राहतगढ़ से एक बाइक पर सवार तीन मजदूर हम्माली के लिए बागरोद आ रहे थे। उसके पूर्व ही बूढी बागरोद और कस्बा बागरोद के बीच अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे की जिला अस्पताल विदिशा में इलाज के दौरान मौत हुई। तीसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे भी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।