विदिशा नगर: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा अहमदपुर चौराहे से निकाली गई वाहन रैली
भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर अहमदपुर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा से समाज के विभिन्न वर्गो द्वारा सामूहिक रूप से वाहन रैली का आयोजन किया गया। जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर वापस अहमदपुर चौराहे पर ही संपन्न हुआ। इस दौरान शहर में विभिन्न जगहों पर रैली का स्वागत किया गया।