विदिशा नगर: जेल रोड स्थित शिवानी माता मंदिर में रामनवमी पर राम जानकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी, आज निकाली गई भव्य कलश यात्रा
जेल रोड स्थित शिवानी मंदिर परिसर में रामनवमी के मौके पर 17 अप्रैल को राम जानकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस मौके पर आज नगर में प्रतिमाओं की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। राम जानकी की प्रतिमाएं चार फीट ऊंची है और जयपुर से मंगाई गई है। संगमरमर से बनी हुई है। यह प्रतिमा हनुमान मंदिर के सामने पूर्वाभिमुख होकर स्थापित की जाएगी।