विदिशा नगर: संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर अहमदपुर चौराहा स्थित प्रतिमा पर अजाक्स ने किया माल्यार्पण
आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इस मौके पर अजाक्स संगठन के माध्यम से अहमदपुर चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल रहे। सभी ने बाबा साहब को याद करते हुए उनके द्वारा लिखित संविधान पर जानकारी साझा की।