लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड के नोनगढ गांव में होली के दिन गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में प्रकाश राम, उनकी पत्नी ललिता देवी, बेटी नेहा कुमारी और बेटा सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सदर अस्पताल लखीसराय में भर्ती कराया गया है