चाईबासा। शुक्रवार को दिन में छह बजे पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा विश्व पैरा आर्चर में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी विजय सुंडी व कोच महर्षि महेन्द्र सिंकु को सम्मानित किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि नगरपरिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, महासचिव अजय नायक व अन्य खिलाड़ी व अभिभावक मौजूद रहे।