पांडू: त्योहारों से पहले पाण्डु बाजार को जाम से मुक्ति दिलाने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग तेज
Pandu, Palamu | Nov 10, 2026 त्योहारों का मौसम शुरू होते ही पाण्डु बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं रहने और वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण आए दिन लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में त्योहारों से पहले बाजार को जाम की समस्या से मुक्त कराने की मांग तेज।