बिजौलिया: विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, साइबर अपराध से बचाव के लिए दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स
बिजोलिया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार “नेविगेटिंग लाइफ लीगल” अभियान के तहत युवाओं को विधिक रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिजोलिया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।