मिर्ज़ापुर: मझरा गांव की ग्रामीण महिलाओं ने विपक्षी द्वारा जमीन कब्जा करने पर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
बताते चले कि गुरुवार की सुबह 11:00 बजे पड़री थाना क्षेत्र के नेवरिया मझरा गांव की ग्रामीण महिलाएं विपक्षी द्वारा जबरदस्ती जमीन कब्जा करने पर जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि हमारे ही गांव के विपक्षी दबंग किस्म के लोग हैं जो कि हम लोगों की जमीन को जबरदस्ती कब्जा कर रहे हैं संबंधित थाने में जाने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।