लालगंज: मुड़पेली गांव में मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की
हलिया थाना के हलिया देवरी मार्ग पर स्थित मुड़पेली गांव में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे मैजिक वाहन व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई है। जिससे बाइक चालक सहित सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मैजिक व बाइक की टक्कर से दो की मौत हो गई।