Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
usr37151608
#वार्ड_नम्बर_31_से_पार्षद_उम्मीदवार_भाजपा_टिकिट_से_कैलाशचंद_मिश्रा_____ #पूर्व_में_पत्नी_सहित_6_बार_रह_चुके_है_पार्षद___ #भारत_राजस्थान_स्काउट_गाइड_संघ_नगर_चेयरमैन_ओर_विभिन्न_समाजिक_संस्थाओं_के_पद_पर_है_मौजूद___ #वर्ष_1985_से_छात्र_राजनीति_से_शुरुआत___
Nagar, Bharatpur
| Sep 9, 2026
#वार्ड_नम्बर_31_से_पार्षद_उम्मीदवार_भाजपा_टिकिट_से_कैलाशचंद_मिश्रा_____
#पूर्व_में_पत्नी_सहित_6_बार_रह_चुके_है_पार्षद___
#भारत_राजस्थान_स्काउट_गाइड_संघ_नगर_चेयरमैन_ओर_विभिन्न_समाजिक_संस्थाओं_के_पद_पर_है_मौजूद___
#वर्ष_1985_से_छात्र_राजनीति_से_शुरुआत___
MORE NEWS
#कस्बे_के_वार्ड_नम्बर_7_पर_बबली_सैनी_के_समर्थन_में_स्थानीय_वार्ड_महिलाओं_की_टीम______ #बृजनगर____ जयपुर से भाजपा प्रदेश पदाधिकारी महिला टीम पहुंची नगर बबीता सैनी के समर्थन में किया प्रचार प्रचार बबीता सैनी के ससुर विक्रम सैनी तीन बार रह चुके है नगरपालिका के पार्षद
Nagar, Bharatpur | Sep 9, 2026
#चुनाव_प्रसार_प्रसार_मोन_अवधि___ #आज_श्याम_6_बजे_से_थमेगा_चुनाव_प्रसार___
Nagar, Bharatpur | Sep 9, 2026
#वार्ड_नम्बर_18_से_भाजपा_पार्टी_के_उम्मीदवार_सतीश_चंद_मित्तल______ #वर्ष_2016_में_मनोनीत_पार्षद_के_पद_पर_रह_चुके_है_कार्यरत____ #कई_विभिन्न_समाजिक_संस्थाओं_के_पदों_की_मिली_हुई_है_जिम्मेदारी____ #व्यापारी_वर्ग_से_आते_है_मित्तल____ #निष्पक्ष_और_भयमुक्त_मतदान_की_अपील_____
Nagar, Bharatpur | Sep 9, 2026
स्वागत द्वार या हादसों का दरवाजा? खेड़ली रोड पर निर्माणाधीन स्वागत द्वार बना परेशानी का सबब, बिना संकेतक मनमर्जी से बंद हो रहा रास्ता बृजनगर। कस्बे के खेड़ली रोड पर बन रहा स्वागत द्वार इन दिनों लोगों के स्वागत से ज्यादा हादसों को न्योता देता नजर आ रहा है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि सड़क का रास्ता कब और किस तरफ से बंद मिलेगा, इसका कोई भरोसा नहीं। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित ठेकेदारों की ओर से न तो पर्याप्त दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं और न ही रास्ते में बदलाव की स्पष्ट जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। सड़क के एक हिस्से को कभी एक तरफ से तो कभी दूसरी तरफ से बंद कर दिया जाता है। इससे वाहन चालकों को मौके पर पहुंचने के बाद अचानक अपना रास्ता बदलना पड़ता है। सुबह कुछ और, रात में कुछ और नजर आता है रास्ता सबसे गंभीर स्थिति रात के समय बन रही है। दिन में जिस तरफ से वाहन आसानी से निकल जाते हैं, रात में उसी तरफ रास्ता बंद मिलता है। दूसरी ओर खुला रास्ता भी पर्याप्त संकेतकों के अभाव में स्पष्ट नजर नहीं आता। अचानक रास्ता बंद मिलने पर वाहन चालकों को ब्रेक लगाने, वाहन मोड़ने या संकरे रास्ते से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। रात में पर्याप्त रोशनी और रिफ्लेक्टर नहीं होने से खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में वाहन चालक की छोटी सी चूक भी बड़े हादसे में बदल सकती है। सवाल सिर्फ रास्ते का नहीं, सुरक्षा का है निर्माण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव होना स्वाभाविक है, लेकिन लोगों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। यदि सड़क का कोई हिस्सा बंद किया जा रहा है तो वहां पहले से स्पष्ट सूचना, बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक बोर्ड, रिफ्लेक्टर और रात में दिखाई देने वाले चेतावनी संकेतक लगाए जाना जरूरी है। मौके पर इन बुनियादी सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि निर्माण पूरा होने में समय लग सकता है, लेकिन तब तक रास्ते से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? बड़े हादसे का इंतजार या पहले होगी व्यवस्था? अब सवाल संबंधित विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर उठ रहे हैं। क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे? या फिर समय रहते निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे? स्वागत द्वार लोगों के स्वागत के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन मौजूदा अव्यवस्था ने इसे सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। जरूरत इस बात की है कि निर्माण स्थल पर तत्काल पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और स्पष्ट संकेतक लगाए जाएं, ताकि विकास का यह काम लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण न बने। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या का संज्ञान कब लेता है।
Nagar, Bharatpur | Sep 8, 2026
*नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 : डीग, कुम्हेर एवं बृजनगर के सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक आयोजित* *जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* नगर/डीग, 08 सितम्बर। आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में डीग, कुम्हेर एवं बृजनगर निकाय क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र परमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश शर्मा, रिटर्निंग अधिकारी डीग अमित कुमार मीना सहित संबंधित निकायों के सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीग, कुम्हेर और बृजनगर में 9 सितंबर को सायं 6:00 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इसके बाद चुनावी सभाओं, रैलियों एवं लाउडस्पीकर के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों तथा मतदान केंद्रों के आसपास लगे राजनीतिक बैनर, पोस्टर एवं होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को लाइसेंसी हथियारों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कराने तथा जिन मतदान केंद्रों अथवा क्षेत्रों में पूर्व में चुनाव संबंधी विवाद या अप्रिय घटनाएं हुई हैं, वहां स्थिति के अनुरूप आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने 10 सितंबर को पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान दलों के लिए मतदान केंद्रों पर रात्रि विश्राम, भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। वहीं मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, प्रकाश एवं पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर 100 मीटर एवं 200 मीटर की निर्धारित परिधि की स्पष्ट मार्किंग समय पर पूरी कर ली जाए। साथ ही मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने वर्षा के कारण जलभराव वाले मतदान केंद्रों एवं संपर्क मार्गों पर आवश्यकतानुसार पंप लगाकर पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर दरवाजे दुरुस्त रखने, क्रियाशील शौचालय, आवश्यक फर्नीचर एवं वोटर हेल्पडेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर स्थायी रैंप उपलब्ध नहीं हैं, वहां दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए अस्थाई रैंप तैयार कराए जाएं। मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यकता वाले मतदान केंद्रों पर टेंट तथा बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Nagar, Bharatpur | Sep 8, 2026
*स्वीप अभियान: कामां के छिछरवाड़ी, नगर व कुम्हेर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बांटे पीले चावल; घर-घर जाकर दिया शत-प्रतिशत मतदान का न्योता* *लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की अनूठी पहल; मांगलिक परंपरा से जोड़ा मताधिकार, बिना किसी लोभ-प्रलोभन के निष्पक्ष मतदान करने का किया आह्वान* नगर/डीग, 08 सितम्बर। आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलेभर में मतदाता जागरूकता (स्वीप) कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिले के कामां ब्लॉक के छिछरवाड़ी सहित कुम्हेर एवं नगर क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व साथिनों द्वारा घर-घर जाकर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार ‘पीले चावल’ बांटकर मतदाताओं को मतदान का भावभीना न्योता दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भारतीय संस्कृति की मांगलिक परंपरा का निर्वहन करते हुए वार्डों एवं मोहल्लों में जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं ने गृहणियों, युवाओं और बुजुर्गों को पीले चावल भेंट करते हुए आगामी मतदान दिवस पर सभी कार्य छोड़कर सबसे पहले मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालने की अपील की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सशक्त स्थानीय निकाय और नगर के सर्वांगीण विकास के लिए हर एक वोट अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः घर के सभी पात्र मतदाता अपनी जिम्मेदारी अवश्य निभाएं। डोर-टू-डोर संपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन को नैतिक मतदान का संदेश देते हुए समझाया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव, जाति या धर्म के प्रभाव में आए बिना निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कार्यकर्ताओं ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो तथा वोट हमारा है अधिकार, कभी न करें इसे बेकार जैसे नारों के माध्यम से वार्डवासियों को शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षकों एवं स्थानीय ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने बताया कि स्वीप गतिविधियों के तहत विशेष रूप से महिला मतदाताओं, नव-मतदाताओं एवं दिव्यांगजनों को मतदान बूथ तक लाने के लिए यह विशेष जन-जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
Nagar, Bharatpur | Sep 8, 2026
*नगरीय निकाय चुनाव 2026: मतदान से पूर्व कलक्टर मयंक मनीष व एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने कामां व पहाड़ी में परखीं चुनावी व्यवस्थाएं; संवेदनशील बूथों, स्ट्रॉन्ग रूम व सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा* *कामां एवं पहाड़ी के 17 मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण; स्ट्रॉन्ग रूम, सीसीटीवी व काउंटिंग रूम की जांची सुरक्षा व्यवस्था; 100-200 मीटर मार्किंग, बैरिकेडिंग कराने के दिए निर्देश* नगर/डीग, 08 सितम्बर। आगामी 9 सितंबर को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) मयंक मनीष एवं जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने मंगलवार को कामां एवं पहाड़ी निकाय क्षेत्रों का संयुक्त सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों, स्ट्रॉन्ग रूम, ईवीएम रिजर्व रूम तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का स्थलीय मुआयना कर प्रशासनिक व सुरक्षा प्रबंधों की जमीनी हकीकत परखी। कामां क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर एवं एसपी ने पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (2 बूथ), राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (2 बूथ), राजकीय आंबेडकर छात्रावास (1 बूथ) तथा आंबेडकर भवन स्थित 1 मतदान केंद्र का अवलोकन किया। अधिकारियों ने स्ट्रॉन्ग रूम, काउंटिंग रूम, ईवीएम रिजर्व कक्ष तथा सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से बूथों के संवेदनशील होने के स्थानीय कारणों की बिंदुवार जानकारी ली। इस दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने तथा एक मतदान केंद्र के पास पड़ी निर्माण सामग्री को अविलंब हटवाने के निर्देश अधिशासी अधिकारी कामां को दिए। तत्पश्चात उपखण्ड अधिकारी कार्यालय कामां में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निवारक कदम उठाने, आचार संहिता की पालना और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने पहाड़ी नगर पालिका क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने केसरी सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित 6 मतदान केंद्रों, एमडी उच्च माध्यमिक विद्यालय में 4 मतदान केंद्रों तथा आंबेडकर भवन स्थित 1 मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने यहां भी ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम, रिजर्व ईवीएम कक्ष, सीसीटीवी लाइव फीड रूम एवं काउंटिंग रूम की सुरक्षा व तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, पहाड़ी में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल की अक्षरशः पालना पर बल दिया। उन्होंने पुलिस विभाग को मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संबंधित अधिकारियों को सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, निर्बाध विद्युत, रैंप, फर्नीचर एवं शौचालय जैसी सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग कराने, 100 मीटर एवं 200 मीटर विधिक परिधि की स्पष्ट मार्किंग सुनिश्चित करने तथा आयोग द्वारा निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया प्रारंभ एवं संपन्न कराने के निर्देश दिए।
Nagar, Bharatpur | Sep 8, 2026
नगर में ‘ऑपरेशन शिकंजा’: 70 करोड़ के सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 किंगमेकर गिरफ्तार मास्टरमाइंड सट्टा किंग लक्ष्मण के घर पर DST और नगर पुलिस की संयुक्त दबिश, घर बना रखा था सट्टे का ‘कंट्रोल रूम’ 14 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 3 टैबलेट, प्रिंटर, कैलकुलेटर और नकदी बरामद; रोजाना करीब 20 लाख का सट्टा कारोबार नगर(डीग):।जिला पुलिस ने सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसका कथित सालाना कारोबार करीब 70 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत DST और नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सट्टा नेटवर्क से जुड़े 6 कथित किंगमेकरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई का सबसे बड़ा केंद्र नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड लक्ष्मण के घर को बनाया गया। दबिश के दौरान पुलिस को वहां सट्टे का पूरा ‘कंट्रोल रूम’ संचालित होता मिला। घर से बरामद हाईटेक उपकरणों ने पुलिस को भी चौंका दिया। घर में चल रहा था सट्टे का ‘कंट्रोल रूम’ पुलिस के अनुसार, आरोपी घर से ही सट्टे के कारोबार को तकनीकी तरीके से संचालित कर रहे थे। ग्राहकों से संपर्क, हिसाब-किताब और ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से— - 14 मोबाइल फोन - 5 लैपटॉप - 3 टैबलेट - 2 प्रिंटर - 2 कैलकुलेटर - 15,070 रुपये नकद - सट्टे से संबंधित पर्चियां व अन्य सामग्री बरामद की है। रोजाना 20 लाख का दांव, सालाना आंकड़ा 70 करोड़ के पार! प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने इस नेटवर्क के कारोबार का जो आंकड़ा आया है, वह बेहद चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक गिरोह रोजाना करीब 20 लाख रुपये का सट्टा लगवाता था। इस हिसाब से सालभर में इसका कथित कारोबार करीब 70 करोड़ रुपये तक पहुंचता है। अब पुलिस की जांच सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। टीम नेटवर्क के बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन और पैसों के पूरे प्रवाह को खंगालने में जुटी है। छह किंगमेकर गिरफ्त में, अब बड़े चेहरों की तलाश कार्रवाई के बाद पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क का संचालन कहां-कहां तक फैला था और इसके तार किन शहरों तथा बड़े बुकीज से जुड़े हुए हैं। पुलिस के मुताबिक नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य संदिग्ध सट्टा संचालकों की पहचान भी की गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। डिजिटल सुराग खोलेंगे सट्टे के साम्राज्य का राज मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट की जांच अब इस पूरे मामले की अगली कड़ी साबित हो सकती है। इन उपकरणों से पुलिस को कथित तौर पर ग्राहकों, लेन-देन, सट्टे के हिसाब और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से नगर क्षेत्र के सट्टा कारोबार में हड़कंप मचा हुआ है। छह कथित किंगमेकरों की गिरफ्तारी के बाद अब निगाहें उन बड़े चेहरों पर हैं, जिन तक इस नेटवर्क की जांच पहुंचने वाली है।
Nagar, Bharatpur | Sep 8, 2026