फारबिसगंज: एसएसबी ने 97 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, एक वाहन भी किया ज़ब्त
गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 56 वी वाहिनी मुख्यालय बथनाहा के स्पेशल टीम द्वारा जोगबनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 23 अंतर्गत सीमा सुरक्षा सड़क पर प्रयाग गुप्ता के भट्ठा के समीप भारी मात्रा में मादक पदार्थ लगभग 97 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही एसएसबी द्वारा तस्करी में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन लाल रंग के टाटा सुमो को भी जप्त किया गया.