कैमूर में दुर्गापूजा को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, DM-SP ने किया संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण
कैमूर दुर्गापूजा को लेकर कैमूर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आज भभुआ अनुमंडल के संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया।
DM-SP ने चैनपुर प्रखंड के बिउर गांव, हरसू ब्रह्म मंदिर, सिकंदरपुर गांव और हाटा नगर पंचायत का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पूजा समिति और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर शांति-सौहार्द बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन और जुलूस मार्गों पर विधि-व्यवस्था का निर्देश दिया।
हरसू ब्रह्म मंदिर परिसर और पूजा पंडालों में तैयारियों, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। हाटा में साफ-सफाई, पेयजल और कचरा प्रबंधन दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।
DM ने जुलूस के क्षतिग्रस्त मार्गों की तुरंत मरम्मत और विसर्जन स्थलों पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती का निर्देश दिया।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने खेल मैदान, सड़क और स्कूल से जुड़ी समस्याएं भी रखीं, जिस पर अंचलाधिकारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
प्रशासन ने लोगों से पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।