पटना ग्रामीण: इनकम टैक्स गोलंबर पर अमित शाह का पुतला फूंका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के अपमान पर जताया आक्रोश
अंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर बिहार में भी विरोध प्रदर्शन का दौर शुरु हो गया है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे इनकम टैक्स गोलंबर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। अंबेडकर के बयान के विरोध में गृह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।