पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- विपक्ष के कहने से हम नहीं मानेंगे कि बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान हुआ है
अंबेडकर पर अमित शाह के बयान को लेकर बिहार में भी राजनीति जारी है। विपक्ष इसे बयान को बाबा साहेब का अपमान बता रहा है। पूरे प्रकरण पर शुक्रवार की दोपहर 2 बजे जदयू कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के कहने से हम नहीं मानेंगे कि बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान हुआ है।