पटना ग्रामीण: ज्ञान भवन में आयोजित बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के दूसरे दिन ₹1 लाख 80 हजार करोड़ के MOU पर किए गए हस्ताक्षर
ज्ञान भवन में बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को दोपहर करीब 1:00 बजे 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपए के MOU पर हस्ताक्षर किया गया। जिसमें सन पेट्रोकेमिकल बिहार में 36400 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगी। वहीं NHPC 5500 करोड़ रुपए, कोका कोला 3000 करोड़ रुपए, श्री सीमेंट 800 करोड़ रुपए और हल्दीराम 300 करोड़ रुपए बिहार में इनवेस्ट करेगी।