लवन में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के लवन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ग्राम गिंदोला के जोगी डबरी के पास की गई, जहां आरोपी ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, मौके से कुल 3,130 रुपये नगद और 52 ताशपत्ती जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
#BalodabazarNews #LawanPolice #ChhattisgarhNews #GamblingRaid #CrimeNews
Raipur, Raipur | Oct 16, 2026