परसा: मुजौना गांव में छापेमारी, लगभग 38 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त
Parsa, Saran | Apr 6, 2026 गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुजौना गांव में छापेमारी कर लगभग 38 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है.हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा.पुलिस पदाधिकारी ने सोमवार के शाम 6 बजे बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर ली गई है और उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.