रेवाड़ी में कुत्तों ने बकरी और मुर्गी फार्म पर हमला # 170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
रेवाड़ी में कोसली क्षेत्र के गुड़ियानी गांव में देर रात को आवारा कुत्तों ने बकरी और मुर्गी फार्म पर हमला कर दिया। फार्म पर कुत्तों के हमले से हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में रोष है। कुत्तों ने फार्म में 170 मुर्गी और 13 बकरें- बकरियों को मारा दिया। सूचना के बाद को पुलिस मौके पहुंची और शवों का पोस्टमारर्टम करवाने के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।
रात को अचानक किया हमला
जानकारी के अनुसार गांव गुड़ियानी गांव निवासी शराफ अली ने गांव में मुर्गी और बकरी फार्म किया हुआ है। देर रात मुर्गी फार्म पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। अल सुबह जब अली फार्म पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में मुर्गी और बकरी मृत मिलीं। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
10-12 कुत्ते घुसे फार्म में मिले
शराफत अली ने कहा कि उसने खेत में फार्म बनाया हुआ है। वह दो बजे खाना खाने गया था। बरसात के बाद आने में देरी हो गई। जब वापस पहुंचा तो फार्म में 10-12 कुत्ते घुसे हुए थे। मेरे पहुंचने से पहले मुर्गियों को मार चुके थे। जब मैं पहुंचा तो बकरी फार्म में घुसे हुए थे। 10 बकरियों और 13 बकरों की मौत हो चुकी हैं। कुत्तों ने अधिकत्तर बकरियों को निशाना बनाया। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी से मेरे परिवार की रोजी-रोटी चलती थी।
पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई
सूचना के बाद कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचें और घटना स्थल का मुआयना किया। जिसके बाद घटन की सूचना पशुपालन विभाग को दी, ताकि मृत मुर्गियों औ बकरियों का पोस्टमार्टम किया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Rewari, Rewari | Jun 16, 2026